धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर ने गौवंश तस्करी करने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही – तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जप्त
चौकी बिरेझर पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप किया जब्त,होगा राजसात, आरोपियों को भेजा जेल
गौवंश तस्करी करने वालों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही रहेगी जारी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – एसपी. धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर ने ग्राम मुरा एवं गणेशपुर रोड के मध्य दबिश देकर गौवंश तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता
(01) जीवन साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 30 वर्ष, साकिन मुरा,चौकी बिरेझर, थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) द्रोण साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष, साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग(छ.ग.)
(03) मयंक खुटेल पिता मोहन खुटेल उम्र 19 वर्ष, साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग(छ.ग.)
▪️आरोपी अपने पिकअप वाहन क्रमांक CG-04 PC-6429 में 06 नग बछड़ों (कीमती 1,25,000 रूपये) को बिना चारा-पानी के बरबरता पूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। वाहन की कीमत 3,00,000 रूपये आंकी गई है। कुल जुमला 4,25,000 रूपये का माल जप्त किया गया।
▪️आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




