chhattisgarh samay news

सियादेही में ढाबा संचालक बेच रहा था अवैध शराब 43 पौवा जप्त केरेगांव पुलिस की कार्यवाही,गिरफ्तार कर भेजा जेल, मगरलोड में गांजा शराब गली गली खुले आम बिक रही है पुलिस मौन 

सियादेही में ढाबा संचालक बेच रहा था अवैध शराब 43 पौवा जप्त केरेगांव पुलिस की कार्यवाही,गिरफ्तार कर भेजा जेल,मगरलोड में गांजा शराब गली गली खुले आम बिक रही है पुलिस मौन 

 सियादेही में आरोपी से कुल 28,340 रूपये की शराब,नकदी व मोबाइल किया गया जप्त

धमतरी/मगरलोडधमतरी पुलिस ,थाना केरेगांव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सियादेही निवासी लल्लू ढाबा संचालक विकास गेडाम अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी केरेगांव एवं पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को अवैध शराब बिक्री करते पाया गया।मौके से बरामद सामग्री● 35 पौवा देशी प्लेन शराब  2,800 रूपये● 08 पौवा अंग्रेजी शराब – 1,390 रूपये ● बियर 03 नग – 600 रूपये ●अवैध बिक्री की रकम – 3,550 रूपये●मोबाइल 02 नग कीमती 20,000 रूपये●कुल 28,340 रूपये

▪️आरोपी विकास गेडाम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी विकास गेडाम पिता रामनारायण गेडाम उम्र 26 वर्ष,साकिन सियादेही,अरौद वार्ड नं.02 थाना केरेगांव,जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️ एसपी धमतरी के निर्देश पर अभी हाल में ही सभी ढाबा संचालकों की मिटिंग लेकर अवैध शराब नही पिलाने एवं ना ही अवैध शराब की बिक्री करने के सख्त निर्देश दिये गए थे।साथ ही सभी ढाबा संचालकों को सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये गए थे।आने वाले समय में भी ढाबों की लगातार चेकिंग एवं कार्यवाही की जायेगी।

वहीं मगरलोड में गांजा शराब नशीली पदार्थ खुले आम गली गली में बेधड़क बिक रही है 

लेकिन मगरलोड पुलिस मौन होकर चुपचाप क्यों है यह रहस्य की बात है कई पुलिस वाले को 2 साल 3 साल हो गया वही लोग अवैध धंधा करने वाले का बड़ा खुुफिया का काम कर रहे हैं और मजे से है लेेकिन जनता त्रस्त है लोग इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं फिर भी पुलिस एवं आबकारी विभाग कुंभकरणी नििद्रा में है 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज