chhattisgarh samay news

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 11 बिंदुओं पर मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी 22 को रहेंगे हड़ताल पर 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 11 बिंदुओं पर मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी 22 को रहेंगे हड़ताल पर 

मोदी की गारंटी लागू करे सरकार – डेवेश साहू

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड  –  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक मगरलोड के प्रवक्ता डेवेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार 11 बिंदुओं को लेकर छत्तीसगढ़ के समस्त जिले के अधिकारी कर्मचारी 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।जिसमें धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी भी धमतरी के गांधी मैदान में हड़ताल धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसी तारतम्य में मगरलोड ब्लॉक के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी 22 अगस्त के हड़ताल में धमतरी के गांधी मैदान में शामिल होकर मोदी की गारंटी लागू करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार चुनाव से पहले घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी के तहत कई सारी घोषणाएं किए थे,उसको तत्काल पूरा करना चाहिए, तथा कर्मचारियों के हित में 11 बिंदुओं पर अतिशीघ्र फैसला लेते हुए उसका लाभ कर्मचारियों को देना चाहिए। चुनाव के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांगें जस की तस है, जिससे कर्मचारियों में घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।मांगों में शामिल है,*प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जावे, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जावे,*वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान 8 वर्ष 16 वर्ष 24 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने उपरांत लागू किया जावे, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समय मान वेतनमान स्वीकृत आदेश जारी किया जावे, प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जावे, प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति नि:शर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाए,वर्तमान में 10% सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जावे, मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण दिया जावे, प्रदेश के शिक्षकों एवं शासकीय सेवकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जावे, प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जावे, प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित,संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्ति किया जावे। आंदोलन में शामिल होने की अपील ब्लॉक संयोजक दयाराम साहू, प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सियाराम कुर्रे, सचिव मुकेश साहू, प्रचार मंत्री बेदराम साहू,सह प्रवक्ता खिलेश्वर सोनबेर,मीडिया प्रभारी प्रेमलाल साहू, टामेश्वर ठाकुर, श्याम लाल साहू, सूरज देवांगन, रोमेश सूर्यवंशी, व्यासनारायण चन्द्राकर, गोविन्द यादव,छगन लाल साहू,दीप कुमार साहू, रोहित दीवान, स्वप्निल बंजारे,होरी लाल साहू, मुकुंद राव वाहने, आत्मा राम साहू, विकास कंवर,लवेश गुप्ता,लक्ष्मीनारायण साहू,चुरामन पटेल, हरीश दुबे,प्रभुराम कंवर,डिगेश कुमार पाल,हरीराम साहू,खूबचंद पटेल, चन्द्रशेखर साहू, चन्द्रहास साहू,डागेश ध्रुव,वेदव्यास सूर्यवंशी,कुलेश्वर सिन्हा,सन्तु साहू इत्यादि पदाधिकारियों ने की है। उक्त जानकारी डेवेश कुमार साहू प्रवक्ता छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड ने दी 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज