chhattisgarh samay news

हिन्छापुर में दामाद ने सास पर किया टंगिया से हमला मौके पर मौत,हत्या के आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

हिन्छापुर में दामाद ने सास पर किया टंगिया से हमला मौके पर मौत,हत्या के आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

सिहावा क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद में दामाद ने सास के ले ली जान 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – घटना आज 04 सितंबर को थाना सिहावा क्षेत्र के ग्राम हिन्छापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या हो गई। 

मृतका की पहचान जगोतीन बाई कमार (40 वर्ष), पति गुलापु कमार, निवासी हिन्छापुर के रूप में हुई है।

 ◆ आरोपी सुरेश कमार सुबह से शराब के नशे में था और अपनी पत्नी कुलेश्वरी कमार से मारपीट कर रहा था। डर के कारण पत्नी घर से भाग गई। पत्नी की तलाश में आरोपी अपनी सास के घर पहुँचा और पूछताछ करने लगा। सास द्वारा डांटने पर गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पास रखे टंगिया से हमला कर दिया। वार मृतका के गले, दाहिने कान के नीचे और पीठ पर किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

■ पुलिस की कार्यवाही● घटना की रिपोर्ट ग्राम हिन्छापुर निवासी प्रार्थी छोटेलाल ध्रुव पिता कार्तिक राम ध्रुव (32 वर्ष) द्वारा थाना सिहावा में दर्ज कराई गई।● थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 49/2025, धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।● शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।● आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

■ आरोपी का नाम सुरेश कमार (21 वर्ष), पिता बिहारी कमार, निवासी कोटाभर्री, थाना नगरी (हाल- हिन्छापुर, थाना सिहावा) है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज