chhattisgarh samay news

भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या एवं लूट का पर्दाफाश धमतरी पुलिस ने 06 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया , 6 आरोपियों में 5 जाति के है लुटेरे,पैसे के लालच ने ली बुजुर्ग की जान – हत्या कर की लूट, पुलिस ने चाकू, जेवर और नगदी बरामद किए

भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या एवं लूट का पर्दाफाश धमतरी पुलिस ने 06 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया , 6 आरोपियों में 5 जाति के है लुटेरे,पैसे के लालच ने ली बुजुर्ग की जान – हत्या कर की लूट, पुलिस ने चाकू, जेवर और नगदी बरामद किए

वरिष्ठ अधिकारियों के सतत् मानिटरिंग में विशेष टीम की त्वरित कार्यवाही-04 दिवस में घटना को सुलझाया

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू (मृतक) अपने घर में दिनांक 01.09.2025 की रात में सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे, जिन्होंने मृतक व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नगदी 5,000 रूपये व मोबाईल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 पुलिस अधीक्षक धमतरी  सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तत्काल अलग अलग टीम गठित किया।

टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई एवं एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।■ चोरी गई बरामद मशरूका◆ सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल◆ नगदी 1,400 रूपये (विभिन्न आरोपियों से)◆ लूट का मोबाईल फोन◆ अपराध में जप्ती सामान◆ मोटरसायकल (CG-05-AS-2814)◆ घटना में प्रयुक्त चाकू (दो नग) ◆ घटना के समय पहने कपड़े,जुता 

■ विधिक कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार 6 आरोपियों में सभी अलग अलग जाति के है 

■ गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण◆ (01) धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली◆ (02) हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली◆ (03) चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली◆ (04) कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना◆ (05) हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर◆ (06) सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्राके निवासी है 

◆ धमतरी पुलिस द्वारा प्राथमिकता एवं वैज्ञानिक पद्धति से समय से विवेचना पूर्ण की जाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूर्ण प्रयास रहेगा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज