chhattisgarh samay news

यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन

यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन

 प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुल कर के निर्देशन में प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू के मार्गदर्शन में सेमिनार पर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला
वीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत,राजेश साहू अध्यक्ष जन भागीदारी, कवि वीरेंद्र सरल विशेष रूप से रहे उपस्थित 
टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडयशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुल कर के निर्देशन में प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में वीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड राजेश साहू अध्यक्ष जन भागीदारी समिति वीरेंद्र सरल प्रधान पाठक शासकीय अंग्रेजी माध्यम मिडिल स्कूल मगरलोड सरिता कश्यप सदस्य जन भागीदारी समिति रंजीत कश्यप खूबचंद साहू सदस्य जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय मगरलोड उपस्थित रहे

सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू सहायक प्राध्यापक इतिहास ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना एवं गठन पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई और तब से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में निरंतर गतिमान है छत्तीसगढ़ की विशेष कला संस्कृति है एवं जनजातीय सभ्यता के कारण अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है

डॉक्टर यशोदा साहू ने युवा वर्ग को आह्वान किया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में योगदान दे इसके बाद प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुल कर शासकीय महाविद्यालय मगरलोड के द्वारा स्वागत उद्बोधन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष की उपलब्धियां सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया छत्तीसगढ़ कला संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मैडम ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वे छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने में अपना योगदान दे

 राजेश साहू जन भागीदारी अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए सभी क्षेत्र जैसे आर्थिक सामाजिक कला संस्कृति के महत्व को बताया अपने वक्तव्य के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया वीरेंद्र सरल कवि ने अपने कविता के माध्यम से अपने वक्तव्य की शुरुआत की और उन्होंने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां की जानकारी दी छत्तीसगढ़ की स्थापना से लेकर अब तक सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवा वर्ग को आह्वान किया कि वह अच्छा पढ़ लिखकर नशा से दूर रहकर अपने देश समाज और राज्य के विकास में सहयोगी बनने के लिए कहा

वीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर केंद्रित रहने को कहा अपने प्रांत की कला संस्कृति के विकास में योगदान देने को कहा उन्होंने छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष की उपलब्धियां पर विशेष रूप से कृषि की उन्नति पर महत्व दिया उन्होंने कहा कि आप जहां और जिस स्थिति में है वहीं से अपने कर्तव्य का पालन करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करके देश की सेवा कर सकते हैं 

कार्यक्रम का आभार डॉक्टर रामाचंद्राकार एवं डॉ सुशीला साहू के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर यशोदा साहू सहायक प्राध्यापक इतिहास के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में कौशलेश ध्रुव निरूपा साहू दिव्या देवांगन दीपक कश्यप सुषमा डॉक्टर विनोद साहू नीरज साहू टामन साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज