एसपी धमतरी ने प्रशासनिक कसावट हेतु किया बड़ा तबादला आदेश जारी ,02 उपनिरीक्षक,11 सहायक उपनिरीक्षक एवं 20 प्रधान आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण
धमतरी/मगरलोड- काफी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ कर्मियों का भी किया गया तबादला■ जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के अंतर्गत –
02 उपनिरीक्षक (उनि.),
11 सहायक उपनिरीक्षक (सहा. उपनिरी.),
तथा 20 प्रधान आरक्षक
का जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया है।
✦लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का भी तबादला
◆ कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही थाने/चौकी में पदस्थ थे। संगठनात्मक मजबूती एवं कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।✦ तबादला का उद्देश्य जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना,● पुलिसिंग में गति एवं पारदर्शिता लाना,● तथा कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखना है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



