chhattisgarh samay news

गौ विज्ञान परीक्षा हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न

गौ विज्ञान परीक्षा हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के आदेश के तहत गौ विज्ञान परीक्षा 2025 के परिपालन में जिला नोडल अधिकारी शेष नारायण गजेन्द्र, ब्लॉक मगरलोड नोडल अधिकारी दयाराम साहू, ब्लॉक मगरलोड सहायक नोडल अधिकारी डेवेश कुमार साहू, ब्लॉक नोडल अधिकारी धमतरी खोमन लाल साहू,बीईओ मनीष ध्रुव,बी आर सी सी टामेश्वर ठाकुर की उपस्थिति में ब्लॉक मगरलोड के समस्त प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक बी आर सी सी कार्यालय मगरलोड में सम्पन्न हुई, इसके तहत विद्यार्थियों के बीच में गौ माता के प्रति श्रद्धा भाव जागृत करने एवं गौ वंश संवर्धन सुरक्षा हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में 4 नवंबर 2025 को विद्यालय स्तर पर गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित किया जावेगा। गौ विज्ञान एवं गौ सेवा में रूचि रखने वाले कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकेंगे। संकुल प्राचार्य इस कार्यक्रम के लिए संकुल स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। ब्लॉक मगरलोड के नोडल अधिकारी दयाराम साहू एवं सहायक नोडल अधिकारी डेवेश कुमार साहू होंगे। इस प्रकार गौ विज्ञान परीक्षा 2025 से संबंधित समस्त दिशा निर्देश जिला एवं ब्लॉक नोडल अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज