chhattisgarh samay news

गायों पर अत्याचार,क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 05 गायों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, मगरलोड पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बिना नंबर की पिकअप और बिना दस्तावेज के 05 गाय जप्त आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

गायों पर अत्याचार,क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 05 गायों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, मगरलोड पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बिना नंबर की पिकअप और बिना दस्तावेज के 05 गाय जप्त आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पशु तस्करी के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही,मवेशियों को कराया गया सुरक्षित

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 05 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं।

 

◆ सूचना पर धमतरी पुलिस थाना मगरलोड तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी की। 

पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु 

मगरलोड पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये।

मौके पर से वाहन से 05 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रूपये आंकी गई है।

 

◆ गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था। वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का कार्य किया गया।

◆ वाहन एवं मवेशियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस की कार्यवाही ◆ गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से –◆सफेद रंग का बुलेरो पिकअप वाहन◆ 05 नग गायें विधिवत जप्त कीं। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।■ कानूनी प्रावधान◆थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 138/2025 पंजीबद्ध किया गया है।◆ आरोपीगण के विरुद्ध धारा –

4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004

◆ 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

■ आरोपीगण का विवरण

 ◆ (01) चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे उम्र 19 साल, साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

◆ (02) राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे उम्र 23 वर्ष,साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

◆ (03) दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 31 साल तीनो निवासी पाईकभाठा,जिला धमतरी (छ.ग.)

◆(04) लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी उम्र 23 साल साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज