शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में हिंदी दिवस पर कार्यशाला
हिंदी के महत्व, हिंदी भाषा की वर्तमान चुनौतियो एवं हिंदी में बढ़ते रोजगार के अवसर पर हुआ व्याख्यान
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में हिंदी विभाग द्वारा 15 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्राचार्य के निर्देशन एवं प्रभारी प्राचार्य कौशलेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में हिंदी के महत्व, हिंदी भाषा की वर्तमान चुनौतियो एवं हिंदी में बढ़ते रोजगार के अवसर से संबंधित जानकारियां महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई
इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती अनीता साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिंदी में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं हिंदी पत्रकारिता, मीडिया, रेडियो तथा प्रशासनिक सेवाओं में हिंदी की भागीदारी बढ़ रही है वही डॉ यशोदा साहू सहायक प्रा ध्यापक इतिहास ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है बल्कि यह हमारे माथे की बिंदी के समान है अतः हमें अपनी भाषा का आदर और सम्मान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही ।जिसमें बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र संदीप कुमार, छात्रा नरगिस ने हिंदी में मनमोहन कविता प्रस्तुत किया तो वही बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमकुम ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किया कुमारी ईश्वरी ने हिंदी भाषा में मनमोहन कविता प्रस्तुत किया।
इस प्रकार से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें महाविद्यालय परिवार से सुश्री निरूपा साहू ,डॉ रमा चंद्राकार , दीपक कश्यप , नीरज साहू, टामन साहू, डॉ बिनोद कुमार एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ सुशीला साहू तथा सफल संचालन सुश्री सुषमा टंडन ने किया।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




