नगर पंचायत मगरलोड में रजत जयंती महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड– नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित शीतला माता मंदिर की सफाई का अभियान दिनांक 21 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत किया गया था। इस अभियान के माध्यम से मंदिर परिसर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में सुविधा हो और मंदिर की गरिमा बनी रहे। इस अभियान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अशोक चौहान, स्थानीय पार्षद श्री सुरेश कुमार साहू, जिला समन्वयक निहाल साहू (स्व.भा.मि.), निकाय के कर्मचारीगण चिरंजीव बम्बोडे, दीनू साहू, जयनारायण साहू , समस्त स्वच्छता दीदियां एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा । इस अभियान में लोगो की सक्रिय भागीदारी देखी गई, नगर पंचायत मगरलोड द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान से न केवल शीतला माता मंदिर का परिसर स्वच्छ हुआ, बल्कि समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैली।