मगरलोड, अर्जुनी, कुरूद और भखारा पुलिस को मिली सफलता , अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर,शराब विक्रेताओं पर शिकंजा 5 प्रकरण दर्ज, 09 लीटर कच्ची शराब,63 पौवा देशी शराब सहित कुल 8980 रुपये ज़ब्त
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों मगरलोड, अर्जुनी, कुरूद एवं भखारा द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। कुल 5 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा कुल 09 लीटर कच्ची महुआ शराब, 63 पौवा देशी शराब एवं नकद बिक्री रकम समेत अवैध शराब सहित कुल 8980 रुपए का सामान जप्त किया गया है।
◆ थाना मगरलोड से ग्राम बिरझुली कमारपारा सामने जंगल में आरोपी पुरन कुमार को अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब 1,350 रूपये 04 नग स्टील ग्लास 200 रूपये बिक्री रकम 750 रूपये कुल जप्त मूल्य 2,300 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
● आरोपी का नाम पुरन कुमार कमार, पिता सुकालू राम कमार, उम्र 42 वर्ष, निवासी बिरझुली पंडरीपानी कमारपारा, मगरलोड
◆ थाना अर्जुनी ग्राम डोड़की नहर पुल के पास आरोपी किरीत यादव को देशी शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन व 05 पौवा देशी मसाला शराब 1,400 रूपये बिक्री रकम 220 रूपये कुल जप्त मूल्य 1,620 रूपये जप्त कर आरोपी पर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
● आरोपी का नाम किरीत यादव, पिता स्व. फिरंता, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम डोड़की, थाना अर्जुनी
◆ थाना कुरूद (पहला मामला)ग्राम नारी महानदी खट्टी पुल के पास आरोपी मनहरण रात्रे को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला शराब 1,500 रूपये बिक्री रकम 300 रूपये कुल जप्त मूल्य 1,800 रूपये जप्त कर धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
● आरोपी का नाम मनहरण रात्रे, पिता स्व. केजऊराम, उम्र 60 वर्ष, निवासी नारी, थाना कुरूद
◆ थाना कुरूद (दूसरा मामला)बबलू पान ठेला के सामने पचरीपारा में आरोपी अमितेष निर्मलकर को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से17 पौवा देशी शराब 1,360 रूपये बिक्री रकम 300 रूपये कुल जप्त मूल्य 1,660 रूपये जप्त कर धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
● आरोपी का नाम अमितेष निर्मलकर, पिता कृष्ण कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी पचरीपारा (तहसील कार्यालय के सामने), कुरूद
◆ थाना भखारा ग्राम कानामुका पुल के पास आरोपी मानकदास सोनवानी को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 16 पौवा देशी शराब 1,600 रूपये ● धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
● आरोपी का नाम मानकदास सोनवानी, पिता भूषण लाल सोनवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी कंचना, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद
◆ एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
धमतरी पुलिस द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




