chhattisgarh samay news

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मनाया गया धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती 

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मनाया गया धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवन्त राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय में 15 नवंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर के दिशानिर्देश में समाजशास्त्र एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वधान में जनजाति समाज के नायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।

विदित है कि बिरसा मुंडा की 150 जयंती वर्षगांठ को जनजाति गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा , इसी तत्वाधान में जनजाति गौरव माह के अंतर्गत महाविद्यालय में जनजाति समाज के गौरव को याद करने और उन्हें मुख्यधारा की समाज में पहचान देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख थे।

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को जनजातीय नायकों के ऊपर आधारित लघु फिल्म दिखाया गया जिसमें बिरसा, सिदो कान्हु, रानी गाइडेनल्यू, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया। फिल्म प्रदर्शनी के पश्चात परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष कौसलेश कुमार ध्रुव ने जनजाति गौरव वर्ष के औचित्य को विस्तार पूर्वक बताया, कार्यक्रम का संचालन दीपक कश्यप ने किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार, डॉ यशोदा साहू, सुश्री निरूपा साहू, दीपक कश्यप, डॉ विनोद कुमार, सुश्री सुषमा, नीरज कुमार, दानेश्वर धीवर एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज