शासकीय उमावि मगरलोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
स्वादिष्ट व्यंजनों जिसमें भेल, गुपचुप, चाट, चाइनीज पकौड़े, सेहतमंद अमरूद, मुंगौरी, मूंग बड़ा का स्टॉल लगा
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को प्रतिवर्ष पूरे देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष भी 14 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में प्राचार्य आत्माराम साहू के मार्गदर्शन तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से छात्र परिषद के बैठक में बाल दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बाल दिवस पर प्राचार्य एवं छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने अपने करकमलों से माता सरस्वती एवं चाचा नेहरू के छाया चित्र पर पूजन अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किए। बच्चों के द्वारा मनभावन सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। आनन्द मेला में बच्चों के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। भेल, गुपचुप, चाट, चाइनीज पकौड़े, सेहतमंद अमरूद, मुंगौरी, मूंग बड़ा इत्यादि स्टॉल आकर्षण केंद्र में रहे। बच्चे स्वयं दुकानदार और एक दूसरे के ग्राहक बनकर काफी खुश नजर आए। सबके चेहरे खिले नजर आए। बच्चों ने स्व विवेक से कुछ मनोरंजन खेल का आयोजन किया। जिसमें आंख में पट्टी बांधकर तस्वीर के माथे पर बिंदी लगाना। नारियल के ऊपर रखे सिक्के को डंडे से मारकर घेरे से बाहर निकालना शामिल था।
इस आनन्द मेला और बाल दिवस में बच्चों की खुशियों के लिए पालकों की गरिमामय उपस्थिति रही। मिडिल विभाग के बच्चों को समस्त शिक्षकों की ओर से नेवता भोजन के रूप खीर, पूड़ी एवं पकौड़ों का वितरण किया गया, सभी बच्चों को एक पेन और मीठा चॉकलेट खिलाया गया। उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को पकौड़ो का वितरण किया गया। इस आनंददायी मनोरंजक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य आत्माराम साहू, सियाराम कुर्रे, हेमन्त रजक, विकास कंवर, रामेश्वर साहू , लक्ष्मीनाथ साहू, भोजपाल साहू, मनीषा नवरंग, लवेश गुप्ता व्याख्याता, विद्या निषाद , प्रधानपाठक बीरेन्द्र कुमार साहू, प्रवेश सिंह ठाकुर, मेष राम सेन, गीतांजली साहू, अर्चना सोनवर्षा, चन्द्रिका ठाकुर, यमुना साहू, मुकेश पटेल, नोहर साहू के साथ समस्त स्टॉफ तथा शाला प्रबन्धन और शाला प्रबन्धन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मंशा राम साहू जी के साथ समस्त पदाधिकारियों के साथ समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




