धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान का असर – केरेगांव पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रहे ग्राम सलोनी में दी दबिश
घरों में छिपाकर चला रहे थे कच्ची महुआ शराब का कारोबार 270 लीटर शराब समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 42,117 रुपये का शराब सहित मोबाइल जब्त, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने हेतु एसपी धमतरी द्वारा समस्त थाना एवं चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए थाना केरेगांव की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।
थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा, यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी।
जहां तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए। मौके से पुलिस ने 09 जार्किन (प्रत्येक 30 लीटर) में कुल 270 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 27,000 रूपये )● 03 मोबाइल फोन कीमत 14,500 रुपये नगद बिक्री रकम 617 रुपये● कुल 42,117 रुपये का माल जप्त किया।
गिरफ्तारी के पश्चात थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
◆ गिरफ्तार आरोपीगण (01) लिलेश सिन्हा पिता स्व. सुमरन उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी(02) धनेश्वर सिन्हा पिता स्व. सुमरन उम्र 27 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (03) तरुण सिन्हा पिता विशाल उम्र 40 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी निवासी है
धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी जानकारी को तत्काल निकटतम थानाएवं चौकी को सूचित करें।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




