शासकीय महाविद्यालय मगरलोड द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंतराव मेघा वाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुलकर के निर्देशन में स्वीप प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू सहायक प्राध्यापक इतिहास के द्वारा कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू अनुराधा निर्मलकर वीरेंद्र के साथ मिलकर निरंतर महाविद्यालय में एवं महाविद्यालय परिसर से बाहर बाजार गली मोहल्ला चौक चौराहा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है डॉक्टर यशोदा साहू ने आगे बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता अतिथि 01.01. 2026 के अंतर्गत जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है फॉर्म सिक्स भरकर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं या स्थान परिवर्तन मृत्यु होने पर मतदाता सूची से किसी परिजन अथवा स्वयं का नाम हटाना है तो फॉर्म 7 भरना है फॉर्म सिक्स बी भरकर आप अपना आधार नंबर मतदाता सूची से जोड़ सकते हैं डॉक्टर यशोदा साहू ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वह अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनाए हैं तो वह घर बैठे नया वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना है आवेदक भारत का नागरिक हो भारत में उसका स्थाई पता होना चाहिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए उम्र 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए डॉक्टर यशोदा साहू ने बताया कि ग्राम भोथीडीह बोडरा में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई गांव वासियों को संदेश दिया गया कि मतदान हमारा अधिकार है इस अधिकार का प्रयोग करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना आवश्यक है फॉर्म सिक्स की जानकारी दी गई वोटर आईडी कार्ड बनवाने एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु नारा लगाकर संदेश दिया गया और गांव वालों को प्रेरित किया गया की सूची में नाम जुड़वाएं और अपना फर्ज निभाएं जिला धमतरी वोट सर्वोपरि का नारा भी लगाया गया लोकतंत्र तभी सशक्त बनेगा जब सभी वयस्क नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इस तरह मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शासकीय महाविद्यालय मगरलोड द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




