chhattisgarh samay news

बोड़रा में शासकीय महाविद्यालय मगरलोड का सात दिवसीय NSS विशेष शिविर संपन्न

बोड़रा में शासकीय महाविद्यालय मगरलोड का सात दिवसीय NSS विशेष शिविर संपन्न

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – ग्राम बोड़रा में यशवंत राव मेधावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 12 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। शिविर का संचालन प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री राजेश साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती पूनम दशरथ, ग्राम सरपंच श्री केवल राम वर्मा, जनभागीदारी समिति सदस्य श्री होरीलाल, उप-सरपंच श्री योगेश्वर वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष श्री रूपेश साहू तथा पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा और आत्मविकास की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने कहा कि NSS शिविर के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और सामाजिक दायित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि समय का सम्मान करने वाला ही जीवन में सफलता पाता है।

जनभागीदारी समिति सदस्य होरीलाल ने कहा कि NSS शिविर से मिली सीख को छात्रों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। जनपद सदस्य श्रीमती पूनम दशरथ ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति निरंतर सकारात्मक प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। सरपंच केवल राम वर्मा ने गांव में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्वयंसेवकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उप सरपंच योगेश्वर वर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष रूपेश साहू ने भी सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के 70 स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण संदेश, नशा मुक्ति जागरूकता, मतदाता जागरूकता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा चंद्राकर, डॉ. सुशीला साह एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज