chhattisgarh samay news

जनताओं के लिए न्याय की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओ ने मगरलोड तहसील कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

जनताओं के लिए न्याय की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओ ने मगरलोड तहसील कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

अधिवक्ता संघ कुरूद ने तहसील कुरूद,भखारा व मगरलोड में अव्यवस्था,अनिमियतता कार्यवाही पर जताया रोष

अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दिनांक 11/11/2025 से अनिश्चितकालीन राजस्व न्यायालयीन कार्यवाही किया जा रहा है बहिष्कार

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी /मगरलोडजिला धमतरी के कुरूद अनुभाग के तहसील कुरूद,भखारा एवं मगरलोड में अव्यवस्था तथा अनिमियतता पूर्वक की जा रही कार्यवाही के संबंध में अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दिनांक 11/11/2025 से अनिश्चितकालीन राजस्व न्यायालयीन कार्यवाही का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है 

 अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा मांग है की कुरूद अनुभाग के अंतर्गत तहसील कुरूद ,भखारा एवं मगरलोड सम्मिलित है, तथा उपतहसील करेली बड़ी व सिर्री में राजस्व न्यायालय की कार्यवाही की जाती है, जहां विगत् कुछ वर्षों से निम्नानुसार अव्यवस्था तथा अनिमियतता पुर्वक कार्यवाही की जा रही है, जिसे दुरूस्त किया जाना नितांत आवश्यक है,

जिस संबंध में पुर्व में अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा विभिन्न दिनांको को कलेक्टर धमतरी को दो ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जाकर 07 कार्यदिवस में व्यवस्था दुरूस्त करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया था, 07 कार्यदिवस बीत जाने पर भी किसी भी प्रकार से व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, उस संबंध में अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दिनांक 10/11/2025 को संघ की आवश्यक बैठक आहुत किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्तावित किया गया है कि,

उपरोक्त कुरूद अनुभाग के अंतर्गत तहसील कुरूद, ‘भखारा/मगरलोड के राजस्व न्यायालय की कार्यवाही में अधिवक्ता संघ सम्मिलित नहीं होगा, व समस्याओं के निराकरण होते तक अनिश्चितकालीन राजस्व न्यायालय की कार्यवाही से अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य विरत् रहेंगे

पुर्व में संघ द्वारा व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने के संबंध में आवश्यक मांग निम्नानुसार है, जो कलेक्टर को अवगत कराया जा रहा है कि प्रतिलिपी शाखा द्वारा समय पर अधिवक्ताओं व पक्षकारों को सत्यप्रतिलिपी नकल प्रदान नहीं किया जाता , नया पेश राजस्व मामलों का समय में पंजीयन नहीं किया जाता है, व पंजीयन किये जाने में महिनों का समय लग जाता है। प्रतिबंधित धारा फौजदारी मामलों में तहसील के लिपिक द्वारा पक्षकारों को भ्रमित कर जानकारी दिया जाता है

कि उक्त मामले में अधिवक्ता नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं है। हम लोग आपका काम करवा देंगें, कहकर पक्षकारों को गलत जानकारी देकर अधिवक्ता के खिलाफ भ्रामक जानकारी दिया जाता है, एवं अवैध रकम की वसुली की जाती है।

राजस्व मामलों में समय से पक्षकारों को नोटिस तामिल नहीं करवाया जाता है, व अभिलेख मांगने में बहुत समय लगाया जाता है। अनुभाग कुरूद तहसीलों में बहुत लम्बे समय से बहुत सारे लिपिक एक ही स्थान पर कार्यरत् है, जिसके कारण मामले की परिस्थितियों को प्रभावित कर अपने प्रभाव का दुरूपयोग करते है।

उक्त संबंध में तत्काल संज्ञान लेकर कुरूद अनुभाग के तहसील न्यायालयों में उत्पन्न अव्यवस्था व अनिमियताता पुर्वक की जा रही कार्यवाही के संबंध में जाचं कराया जावें,एवं उपरोक्त वर्णित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जावें, जिस कारण से आपके समक्ष पुर्व में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, परन्तु उक्त संबंध में कोई कार्यवाही व व्यवस्था दुरुस्ती के संबंध में कोई कार्यवाही नही की गयी है।

अधिवक्ता संघ कुरूद के वरिष्ठ सदस्य की माता जी का देहावसान होने पश्चात संघ की ओर से प्रस्ताव पास कर न्यायालयीन व राजस्व न्यायालय की कार्यवाही से अधिवक्ता विरत् रहेंगे, इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी कुरूद को ज्ञापन भेजा गया था, इसके तत्पश्चात भी अनुविभागीय अधिकारी कुरूद द्वारा उक्त ज्ञापन का पालन नहीं कर पुकार लगाकर कार्यवाही की गयी हैं, जिससे की संघ के प्रस्ताव का अव्हेलना हुआ है।

लिंक कोर्ट मगरलोड अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालयों का प्रकरण का उचित रिति से निराकरण नहीं किया जाकर उक्त अधिकारी विश्राम गृह में अधिक समय बिताने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ है, जिससे की राजस्व न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

उपरोक्त विषयान्तर्गत अवगत् कराया है कि,अधिवक्ता संघ कुरूद के प्रस्ताव के अनुसार दिनांक 11/11/2025 से कुरूद अनुभाग के समस्त तहसील कुरूद/भखारा/मगरलोड व अनुविभागीय अधिकारी कुरूद व लिंक कोर्ट मगरलोड की राजस्व न्यायालय की कार्यवाही में अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य सम्मिलित नही होंगे एवं अनिश्चितकालीन राजस्व न्यायालय की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे यह सूचना देने के बाद भी आज तक सुधार व कार्यवाही नहीं की गई

 जिसका अधिवक्ता संघ कुरूद जिला धमतरी द्वारा आज मगरलोड तहसील में ज्ञापन देकर कार्यालय के सामने नायब तहसीलदार को सूचित कर आक्रोश व्यक्त कर नारे बाजी के साथ प्रदर्शन किया गया

जिसमें अनुभाग अधिवक्ता संघ कुरूद के संरक्षक एल पी गोस्वामी ,अध्यक्ष रमेश पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश डिंगरे, ममता सोनकर, सचिव यशवंत साहू सह सचिव श्याम शंकर चंद्राकर वरिष्ठ अधिवक्ता गण जिसमे महेंद्र साहू, हेमंत निर्मलकर, राजेश साहू, एनेंद्र साहू,सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण सिंह भारद्वाज, विश्वेश्वर साहू, लोकेश दत्त भार्गव, नीतू तोडेकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे 

सभी अधिवक्ताओं  ने शीघ्र ही अनियमितता एवं अव्यवस्था को ठीक करने की मांग किया मांग पूरी नहीं होने पर महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री को अवगत कराकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन एवं आमरण अनशन भी करने की बात कही है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज