जनजातीय गौरव माह अंतर्गत महाविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में आज दिनांक 21 /11/2025 दिन शुक्रवार को जनजाति गौरव माह के अंतर्गत एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में व भूगोल एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश देव अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता, रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेश साहू( जनभागीदारी अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय मगरलोड थे l महेश देव ने अपने उद्बोधन में जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत जनजाति नायकों की वीरता व अंग्रेजों से हुए जनजाति संघर्षों जननायकों की भूमिका का विस्तार से परिचय कराया जिनमें टंट्या भील, भीमा नायक, रानी दुर्गावती, रुनिया, झुनिया, बिरसा मुंडा, गेंद सिंह, वीर नारायण सिंह प्रमुख थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुलकर द्वारा किया गया जिन्होंने अपने उद्बोधन में जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनजाति समाज एकजुट और वीरता का प्रतीक है, जिन्होंने समाज को हमेशा नई राह दिखाई है , हमे आज उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही । जनजाति गौरव माह के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक कौसलेश कुमार ध्रुव सहायक प्राध्यापक भूगोल व कार्यक्रम के संयोजक द्वारा बताया गया ।
कार्यक्रम में जनजाति गौरव माह के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम जिसमें रंगोली में प्रथम स्थान कैलाश कुमार, द्वितीय स्थान मोना यादव व योगिता साहू ने प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, वीना साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया चित्रकला में काजल ने प्रथम व कैलाश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा खिलेश्वरी द्वारा रानी दुर्गावती के शौर्य को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं जिसमें खिलेश्वरी नम्रता प्रभा याचना तेजस्वी व साथी द्वारा जनजाति लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉक्टर घनश्याम देवांगन, सुश्री निरूपा साहू,श्रीमती दिव्या देवांगन,डॉ रामादेवी चंद्राकर, डॉ विनोद कुमार, श्रीमती अनीता साहू, सुश्री सुषमा, श्री नीरज कुमार, श्री दानेश्वर व महाविद्यालय के अशैक्षणिक स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉक्टर यशोदा साहू सहायक प्राध्यापक इतिहास द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन दीपक कश्यप के द्वारा किया गया।