chhattisgarh samay news

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मतदाता जागरूकता शपथ

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मतदाता जागरूकता शपथ

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुलकर के निर्देशन में स्वीप प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू के मार्गदर्शन में स्वीप कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू वीरेंद्र अनुराधा निर्मलकर युवराज सोनी ओजेश्वर साहू के साथ मिलकर निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है महाविद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों के बीच में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई डॉक्टर यशोदा साहू प्रभारी ने बताया कि मतदान सभी नागरिकों का अधिकार है और कर्तव्य है मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सभी अपना योगदान दे सकते हैं मतदान करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए फॉर्म सिक्स के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बना सकते हैं और बिना डर और लालच के मतदान कर सकते हैं किसी भी चीज से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष होकर ईमानदारी के साथ सही नेतृत्व करता का चुनाव करना ही सभी नागरिकों का अधिकार है और कर्तव्य है डॉक्टर यशोदा साहू ने अपील किया है कि किसी भी चीज से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रूप से मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं

 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज