chhattisgarh samay news

मगरलोड में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम रही

मगरलोड में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम रही

सिन्हा समाज मगरलोड द्वारा होनहार मेघावी युवाओ को युवा गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडविकासखंड मगरलोड मुख्यालय में 23 नवंबर को भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई नगर के सिन्हा सामाजिक भवन से कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य स्थल बस स्टैंड, गांधी चौक,चंडी चौक से शीतला माता मंदिर तक तथा साहढा देव से गुरु घासीदास चौक होते हुए पुनः सामाजिक भवन में आकर देव पूजा अर्चना की गई समाज के सभी अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन की तैल चित्रों पर फूलमाला पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम अध्यक्षता नरेश सिन्हा मंडलेश्वर मगरलोड विशिष्ट अतिथि लिलेश सुरेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड रुक्मणी तोरण सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, नीतू खिलावन साहू पूर्व अध्यक्ष, भूपेश सिन्हा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, वीणा टी एल सिन्हा पूर्व पार्षद सभापति नगर पंचायत मगरलोड, झमित सिन्हा पूर्व पार्षद, दिलीप सिन्हा, नंदनी सिन्हा सचिव महिला मंच सिन्हा समाज धमतरी, राधेश्याम सचिव मुकेश सिन्हा कोषाध्यक्ष मंडलेश्वर मगरलोड, रामकुमार दिनेश सिन्हा क्षेत्राधिकारी, डा. हरिविनायक, डा.पुरुषोत्तम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सिन्हा समाज के लोग उपस्थित रहे  

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा की कलार सिन्हा समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो रहा है इस समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं हर समाज के लोगों को जितना ज्यादा हो सके शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए जिससे समाज की दशा एवं दिशा बदलती है युवा सोच से ही समाज को नई ऊर्जा मिलती है कलार सिन्हा समाज सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है इस समाज की कार्य प्रणाली से अन्य समाज के लोग भी प्रेरणा ले रहे हैं मैं लगातार इस समाज की कार्यक्रमों में उपस्थित हो रही हूं और मुझे इस समाज से भरपूर सम्मान मिला है उन्होंने 5 लाख रुपए की सामाजिक भवन में शेड बनाने की घोषणा की तथा सभी अतिथियों का समाज के प्रमुख एवं गणमान्य लोगों ने शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया 

सिन्हा समाज मगरलोड द्वारा युवा गौरव अलंकरण सम्मान भी रखा गया था इसमें इस क्षेत्र के होनहार मेधावी छात्रों का जो कठिन परिश्रम से मेहनत एवं लगन कर महत्वपूर्ण पदों को प्राप्त किया है उसका सामाजिक स्तर पर विशेष सम्मान किया गया जिसमें देव प्रकाश सिन्हा पिता श्री वेद प्रकाश सिन्हा, डेमन नूतन सिन्हा जो दोनों युवाओ ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर शासकीय स्वास्थ्य विभागों में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे हैं इसी तरह नवदीप झवर सिन्हा जो बी एस एफ चयन होकर देश की सीमा में सेवा दे रहे हैं तथा मीतेश कुमार पिता चुम्मन लाल डडसेना जो उच्च श्रेणी शिक्षक बनकर सेवाएं दे रहे हैं ये सभी होनहार मेघावी युवा स्थानीय मगरलोड के निवासी है जिसे कलार सिन्हा समाज मगरलोड द्वारा युवा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया जिसमें प्रतीक चिन्ह, मेडल , शाल श्रीफल के साथ मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम एवं  सामाजिक जनों द्वारा सम्मानित किया गया

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर सामाजिक जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को एकता के क्षेत्र में बांधने का प्रयास किया इस अवसर पर सामाजिक जनों ने समाज के निचले स्तरों में रहने वाले सामाजिक जनों के परिवारों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान करते हुए प्रेरित किया गया जिससे समाज के हर घरों में शिक्षा का अलख जगे

सभा का संचालन चुम्मन प्रसाद डडसेना, आभार टी एल सिन्हा द्वारा किया गया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण प्रमुख ओंकार सिन्हा, उपाध्यक्ष भुनेश्वर सिन्हा, कोषाध्यक्ष टोमन लाल सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार सिन्हा, समाज सेवक लेखनारायण, चंद्रशेखर सिन्हा, हेम लाल सिन्हा, संतोष, महेंद्र, विजय, हरीश, भारत, एवन, तोरण, डमरू, गिरधारी, मनोज, भक्त राम, हर्ष, खगेश, नरेंद्र, नारद,तामेश्वर सिन्हा सहित सभी सामाजिक जनों का योगदान रहा

 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज