chhattisgarh samay news

सीजीपीएससी प्रथम प्रयास में ही परसवानी के डायमंड ध्रुव बने डीएसपी 

सीजीपीएससी प्रथम प्रयास में ही परसवानी के डायमंड ध्रुव बने डीएसपी 

पहले प्रयास में ही सीजीपीएससी में चयन हुए डीएसपी के पद पर डायमंड थ्रूव

बिना कोई कोचिंग लिए, मेहनत कर लगन से पढ़ाई ने दिलाई सफलता 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडधमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम परसवानी का आदिवासी समाज के होनहार मेधावी युवा गौरव डायमंड सिंह ध्रुव का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ है जिससे उसके ग्राम परसवानी सहित मगरलोड अंचल में खुशी की लहर है 

डायमंड ध्रुव की प्रारंभिक शिक्षा मगरलोड के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पहली से पांचवी तक हुई जिसमें वह पांचवी कक्षा में 97% प्राप्त किया वह कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक रेडिएंट पब्लिक स्कूल निमोरा में गणित विषय लेकर पढ़ाई की वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने मित्रों के सहयोग एवं मार्गदर्शन लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हिस्ट्री ऑनर्स विषय लेकर स्नातक तक पढ़ाई किया तथा स्नाकोत्तर के लिए वह नई दिल्ली के जेएनयू में मॉडर्न हिस्ट्री विषय लेकर पढ़ाई की 

डायमंड सिंह ध्रुव के पिता स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी जो जनपद पंचायत में मगरलोड में करारोपण अधिकारी के पद पर था एवं माता श्रीमती अंबिका सूर्यवंशी वर्तमान में शासकीय माध्यमिक शाला साकरा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं तथा छोटी बहन भोपाल में बीएससी बी एड में अध्यनरत है 

डायमंड सिंह ध्रुव ने बताया कि वह पढ़ाई के समय से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य है वर्तमान में वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली में ही पढ़ाई कर रहा है तथा बिना कोई कोचिंग के सीजी पीएससी परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही वह उत्तीर्ण होकर डीएसपी पद के लिए चयन हुआ है डायमंड सिंह ध्रुव का सीजी पीएससी परीक्षा कैटेगिरी में 13 वा स्थान प्राप्त किया है तथा डीएसपी रैंक में 3 रा स्थान रहा है उसका जन्म 10 मई 2000 को हुआ और महज 25 वर्ष की उम्र में अपनी लगन और मेहनत से सीजीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी के पद पर चयन हुआ है

 उन्होंने लगन और मेहनत से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बताया की कोई भी सफलता एक दिन में नहीं मिलती इसके लिए सतत संघर्ष सील होना चाहिए और सफलता नहीं मिलने के बाद भी मन में हताश व निराशा नहीं होनी चाहिए मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है और सफलता अवश्य मिलते हैं वह प्रतिदिन दिनचर्या में 5 से 7 घंटा तक पढ़ाई करने की बात कही तथा अति आवश्यक पर ही मोबाइल की उपयोगिता बताई प्रतियोगी परीक्षा में एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने की बात वही उसके घर में चार एकड़ कृषि भूमि है  

डीएसपी पद पर चयन का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजन को दिया डायमंड सिंह ध्रुव के डीएसपी पद पर चयन होने पर आदिवासी समाज के साथ ग्राम परसवानी एवं अंचल के लोगों में खुशी का लहर है उसे बधाई प्रदान करने उसके मित्र एवं कई संगठन के लोग मिल रहे हैं उन्होंने इस सफलता के लिए सभी को धन्यवाद प्रदान किया 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज