नव वर्षीय मासूम बच्ची के साथ स्वास्थ्य कर्मी ड्रेशर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
हैवान ड्रेशर रमाकांत पटेल 58 वर्षीय को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल सीएचसी मगरलोड में है कार्यरत
धमतरी/मगरलोड – थाना क्षेत्र मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी ड्रेसर रमाकांत पटेल 58 वर्षीय ने नव वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवी में पढ़ने वाली नववर्षीय मासूम बालिका जो स्वास्थ्य कर्मी ड्रेसर 58 वर्षी रमाकांत पटेल के शासकीय आवास के आंगन में खेल रही थी तथा कभी-कभी फूल तोड़ने भी आई थी उसे बुधवार 26 नवंबर को सुबह करीबन 8 बजे गलत नीयत से मासूम बालिका को 10रु देकर बगल के शासकीय कमरे में जाने कही उसके पीछे-पीछे हैवान सवार गलत नीयत से बच्ची के साथ जाकर अव्यावहारिक हरकत करने लगे जिस पर बच्ची चिल्लाने व रोने पर ड्रेसर से किसी भी तरह छुड़ाकर अपने घर आई और बालिका ने अपनी मम्मी पापा को जानकारी दी
पीडिता के माता-पिता ने आरोपी रमाकांत पटेल के घर जाकर बालिका के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर बोलने लगी तो उल्टा ड्रेसर की परिवार वाले द्वारा झगड़ा करने लगे जिस पर पीड़ित 9 वर्षीय बालिका की माता-पिता ने मगरलोड थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई मामले को गंभीरता से देखते हुए मगरलोड पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी ड्रेसर रमाकांत पटेल 58 वर्षीय को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध करते हुए पॉक्सो एक्ट बी एन एस की 18,6 की धारा 65,65(2) के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
आरोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में व्यवस्था पर रमाकांत पटेल 58 वर्ष जो लगभग 30 वर्ष से ड्रेसर के पद पर कार्यरत है तथा इसका मूल निवास ग्राम गोरी थाना शाहपुर जिला मऊगंज मध्य प्रदेश का मूल निवासी है वर्तमान में वह मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शासकीय क्वार्टर में निवास करता है
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शारदा ठाकुर ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार की सूचना मिलने पर विभाग की आगे कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग की खाली कमरे की जहां घटना हुई उसकी चाबी कैसे किसको दी गई इस पर जांच की जाएगी
नगरवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी ड्रेसर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है