chhattisgarh samay news

डी एस पी बने डायमंड सिंह ध्रुव का संयुक्त शिक्षक संघ ने दी बधाई

डी एस पी बने डायमंड सिंह ध्रुव का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया स्वागत

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने धमतरी जिला के विकासखण्ड मुख्यालय मगरलोड से 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परसवानी के होनहार मेधावी युवा डायमंड सिंह ध्रुव का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन होने पर घर जाकर मुंह मीठा कराकर एवं गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू ने बताया कि डायमंड सिंह ध्रुव जो कि स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड एवं श्रीमती अंबिका सूर्यवंशी शिक्षिका के बेटे हैं, जो अपने मेहनत एवं लगन से जो मुकाम हासिल किया है वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के कई बच्चे एवं युवा जो कि अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया,फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि में व्यतीत कर देते हैं, उनको डायमंड सिंह ध्रुव से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया से अपनी दूरी बनाकर रखी और सात से आठ घंटे प्रतिदिन सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस रखे। जिसका परिणाम रहा कि डायमंड सिंह ध्रुव का चयन डीएपी पद पर हुआ। होनहार युवा ने चर्चा में बताया कि उनकी तैयारी यूपीएससी के लिए चल रही है। इस प्रकार डायमंड सिंह ध्रुव ने अपने माता-पिता,परिवार तथा ग्राम परसवानी के साथ – साथ ब्लॉक मगरलोड एवं जिला धमतरी का नाम भी रोशन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारीयो ने बधाई दिये। बधाई देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बेदराम साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष झुमुकलाल साहू, ब्लॉक सचिव उदयभान पाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष लुकेश्वर निषाद, ब्लॉक प्रवक्ता महेश साहू,ब्लॉक महामंत्री दिनेश कुमार गायकवाड़, सहसचिव शेखन साहू, रीमन सिंग दीवान,रोहित साहू, दुष्यंत माणिक सुरेश साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज