chhattisgarh samay news

मगरलोड कॉलेज में रेड रिबन क्लब व एनएसएस ने मिलकर दिया एड्स जागरूकता का सशक्त संदेश

मगरलोड कॉलेज में रेड रिबन क्लब व एनएसएस ने मिलकर दिया एड्स जागरूकता का सशक्त संदेश

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता दिवस पर भव्य जागरूकता रैली एवं विस्तृत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से निकाली गई एड्स जागरूकता रैली से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नारों और संदेशों के माध्यम से समाज में एड्स से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया।

रैली के बाद आयोजित जागरूकता व्याख्यान में प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए एड्स को एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बताया तथा इसके कारण, बचाव, सुरक्षित व्यवहार और इससे जुड़े मिथकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समाज में सही जानकारी फैलाने के लिए प्रेरित किया।

रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती दिव्या देवांगन ने एड्स से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, HIV संक्रमण के सही और गलत तरीकों, ART उपचार, जाँच प्रक्रिया तथा सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एड्स डरने की बीमारी नहीं, बल्कि समझने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

एनएसएस प्रभारी डॉ. रमा चंद्राकर ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए एड्स मुक्त समाज के निर्माण में सूचना, शिक्षा और जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने एड्स संक्रमण की वास्तविक प्रक्रिया, उसके चरणों और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में छात्रों को विस्तारपूर्वक बताया तथा NSS स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाते हुए एड्स के प्रति जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू सुश्री निरूपा साहू, दीपक कश्यप , दुर्गा नीरज कुमार, डॉ सुशीला साहू, श्रीमती अनीता साहू, डॉ विनोद कुमार, सुश्री सुषमा टंडन, श्रीमती वर्षा यादव, दानेश्वर प्रसाद एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज