chhattisgarh samay news

नगरी पुलिस को मिली सफलता- नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नगरी पुलिस को मिली सफलता- नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में पूर्व में 03 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की मोटरसाइकिल व जेवर नगदी सहित कुल 1,74,000 रुपये का माल बरामद

मुख्य आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटर सायिकल भी हुई जप्त

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर, नगरी में दिनांक 07.10.2025 को आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी मनोज कुमार जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा नगरी, अपने परिवार सहित रात्रि 09:30 बजे घर में ताला लगाकर कार्यक्रम में गए थे। रात्रि लगभग 11:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि  गोदरेज अलमारी खुली हुई थी , अलमारी से निम्न सामान चोरी कर लिया गया था नगदी  2,15,000 रूपये ,चांदी का करधन 01 नग , चांदी के पायल 08 नग , चांदी का सिक्का 01 नग कुल मूल्य  लगभग 2,65,000 रूपये

थाना नगरी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।थाना नगरी द्वारा विवेचना के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली जिसमें संदेह के आधार पर पूछताछ में आरोपी तामेन्द्र यादव ने चोरी के जेवर एवं राशि प्रस्तुत की जिसमें चांदी का करधन  01 नगचांदी के पायल 08 जोड़ीचांदी का सिक्का ल 01 नग नगदी 20,000 रूपये कुल मूल्य – 70,000 रूपये दूसरे आरोपी पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे से चोरी की रकम से खरीदी गई काला रंग की HF Deluxe मोटरसायिकल (79,700 रूपये)जप्त की गई।●तीसरे आरोपी लक्की गुप्ता द्वारा 25,000 रूपये चोरी की रकम जप्त कराई गई। कुल जप्त संपत्ति  1,74,000 रूपये(जेवर, नगदी एवं मोटरसायकिल)● मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरारी पर था, जिसको नगरी पुलिस लगातार मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पतासाजी की जा रही थी,तभी आरोपी के बस स्टैंड में होने की सूचना पर तत्काल टीम द्वारा बस स्टैंड से दबोचा गया।

प्रकरण का मुख्य आरोपी हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान, पिता अंजोर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी, घटना के बाद से फरार था।

मुखबिर सूचना पर नगरी पुलिस ने उसे नगरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि ● वह, जीतू खरे, तामेन्द्र यादव और लक्की गुप्ता● मोटरसायिकल Splendor Plus CG 06 GR 6940 में वारदात करने गए थे।● चोरी के बाद उसकी हिस्सेदारी में 30,000 रूपये मिले थे, जिसे उसने खर्च कर दिया।● वारदात में प्रयुक्त मोटरसायकिल भी आरोपी की निशानदेही पर जप्त की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।◆ आरोपी का नाम हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान, पिता अंजोर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी,थाना नगरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

◆ पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण (01)तामेन्द्र यादव, पिता दुलचंद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, नगरी(02) पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे, पिता किरण खरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, नगरी(03) लक्की गुप्ता, पिता संतोष गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, स्कूल के पास नगरी

 धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना एवं चौकी को दें।आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज