chhattisgarh samay news

युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक ….

युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक  ….

 धमतरी मगरलोड मीडिया जगत स्तब्ध…..

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला ब्यूरो आई एन एच न्यूज के चीफ एवं शहर के युवा, जुझारू पत्रकार भोजराज साहू भाई का आसामयिक निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार संघ मगरलोड सहित पूरे मीडिया जगत में शोक का माहौल व्याप्त है।

भोजराज साहू ने बहुत कम उम्र में ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने सदैव सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक लेखन को प्राथमिकता दी। आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, प्रशासन से सवाल करना और ज़मीन से खबरें सामने लाना उनकी पत्रकारिता की पहचान थी।

उनका स्वभाव बेहद सहज, हँसमुख और मिलनसार था। नगर निगम, धमतरी मुख्यालय से लेकर गांव–देहात तक, वे हर वर्ग के मुद्दों को समान संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते रहे। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने युवा पत्रकारों को नई दिशा और प्रेरणा दी।

उनके निधन पर धमतरी मगरलोड सहित छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के अनेक पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उन्हें एक निडर, कर्मठ और जन सरोकार से जुड़े पत्रकार के रूप में याद करते हुए उनके जाने को मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

जिला धमतरी श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला धमतरी के सलाहकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ मगरलोड के संरक्षक टोमन लाल सिन्हा ने कहा पत्रकारिता के क्षेत्र में हम सभी साथियों के लिए युवा पत्रकार भोज साहू का अल्प समय में स्वर्गवासी हो जाना हम सभी साथियों के लिए अपूरणीय क्षति है भगवान उनके परिवार पर इस दुःख की घड़ी में ईश्वर कृपा बनाए रखे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे मीडिया जगत उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज