chhattisgarh samay news

गरीब झवर ने तहसीलदार से भूमिहीन प्रमाण पत्र की मांग किया

गरीब झवर ने तहसीलदार से भूमिहीन प्रमाण पत्र की मांग किया

भूमिहीन होने के बाद भी सरकार की योजना से है वंचित 

आर्थिक तंगी हाल में जीवन यापन करने विवश

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडनगर पंचायत मगरलोड की वार्ड क्रमांक 15 निवासी झवर निषाद पिता सुनहर निषाद मगरलोड तहसीलदार से भूमिहीनता प्रमाण पत्र की मांग किया है उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हमें नहीं मिल रहा है मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर ग्राम मगरलोड एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कोई भी जगह लगानी कृषि भूमि दर्ज नहीं है जिससे हमें कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है गरीबी की तंगी हाल में जीवन यापन उसे करना पड़ रहा है भूमिहीन प्रमाण पत्र तहसीलदार से मांग कर सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई है वह परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति है तथा परिवार की बुजुर्ग पिता के साथ तीन बच्चे के साथ कुल परिवार की संख्या 6 है कृषि हीन भूमि होने के कारण आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर है तहसीलदार द्वारा भूमिहीनता प्रमाण पत्र देने पर वह सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की मंशा जाता है वह पटवारी से भी मुलाकात किया लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी 

इस पर तहसील कार्यालय मगरलोड में उपस्थित लोगों ने नियम के तहत तहसीलदार से भूमिहीनता प्रमाण पत्र जारी करने की भी बात कही है वही झवर निषाद के पास गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले राशन कार्ड भी प्राप्त है शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और ना ही मगरलोड में रोजगार का साधन है 

इस संबंध में मगरलोड तहसीलदार मनोज भारद्वाज ने कहा की शासन की गाइडलाइन के अनुसार आदेश आने पर बनाया जाएगा और हम भी चाहते हैं की गरीब लोगों को यह प्रमाण पत्र मिले जैसे ही आदेश प्राप्त होगा भूमि हीन प्रमाण पत्र जारी कर दी जाएगी

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज