एस पी के पहल पर आवेदकों को दिया जा रहा है बेहतर सुविधा , भर्ती अभ्यर्थियों की हर समस्या का ऑन-द-स्पॉट समाधान सुलझाएगी स्पेशल हेल्प डेस्क
आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 : चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची संबंधी आवेदन एवं क्वेरी 12 से 14 दिसंबर तक आमंत्रित
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/ मगरलोड – धमतरी में एसपी कार्यालय धमतरी में स्थापना शाखा में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से उम्मीदवारों की सभी क्वेरी का त्वरित निराकरण किया जाएगा
जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023-2024 हेतु रायपुर रेंज अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्रमांक-02, धमतरी (जिसमें शामिल- जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रेल – रायपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी एवं एमटी पूल पुलिस मुख्यालय रायपुर) के 09.12.2025 को प्रकाशित चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची के संबंध में किसी भी प्रकार का आवेदन एवं क्वेरी दर्ज कराने हेतु तीन दिवसीय सुविधा प्रदान की गई है।
धमतरी…जिले में चल रही छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023–24 के दौरान किसी भी तरह की शंका या प्रक्रिया-संबंधी समस्या भ्रम को दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यह व्यवस्था पूरी चयन प्रक्रिया को अभ्यर्थी हितकारी बनाने की पहल के साथ पारदर्शी,व्यवस्थित करने पहल की गई है।
हेल्प डेस्क का संचालन हेतु स्थापना शाखा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव जिसका मोबाइल नंबर 7000509196 है उसके साथ आरक्षक क्रमांक 531 रूपेंद्र कुमार साहू जिसका मोबाइल नंबर 94 7923 5636 है जो अभ्यर्थी ,आवेदकों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक प्रक्रिया में मार्गदर्शन देंगे।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी कठिनाई को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी अभ्यर्थी असहाय महसूस न करे।
अभ्यर्थी अपनी समस्या के निराकरण के लिए उक्त संबंध में अभ्यर्थी दिनांक 12.12.2025, 13.12.2025 एवं 14.12.2025 को प्रथम पहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धमतरी के स्थापना शाखा (कक्ष क्रमांक 09) में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर द्वितीय पहर में यथासंभव पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी स्थित हेल्प डेस्क में सीधे उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग ने आश्वस्त किया है कि प्रत्येक आवेदन का उचित समाधान कर अभ्यर्थी को समय पर सूचित किया जाएगा
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




