कन्या छात्रावास मगरलोड में हुआ पी.टी.एम.बैठक का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – आदर्श शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मगरलोड में कलेक्टर महोदय जिला धमतरी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पालक, शिक्षक एवं अधीक्षक (PTSM) बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक की शुरुआत सबसे पहले मां सरस्वती के छाया चित्र में पूजन अर्चन वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती बिराजो जयतु साहू के द्वारा किया गया। इसके पश्चात हॉस्टल अधीक्षक सुश्री झामेश्वरी देवांगन ने इस बैठक में उपस्थित सभी पालकों, शिक्षकों का स्वागत करते हुए बैठक में दिए हुए बिंदुओं के विषयों को रखा। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में भी छात्राओं के शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है एवं कक्षा दसवीं की छात्राओं के लिए विशेष कोचिंग क्लासेस की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अधिकृत डॉक्टर के द्वारा समय-समय पर व प्रतिमाह ईलाज एवं जांच किया जाता है। उन्होंने सभी पालकों से घर में और किसी अन्य किसी भी प्रकार के इलाज की सूचना हॉस्टल में प्रदान करने की अपील की। जिससे हमारे बीच समन्वय बना रहे । बैठक की तीसरे बिंदु अनावश्यक अवकाश पर उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि पालको के द्वारा ही विद्यार्थियों को बीच में ही मेला मड़ाई एवं अन्य प्रकार के पूजन कार्य ऐसा कारण बता करके निरंतर अवकाश लिया जाता है जो अच्छी बात नहीं है इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने पालकों से इस कार्य को ना करने का आग्रह किया। उन्होंने बैठक के चौथे और महत्वपूर्ण बिंदु नशे के अवस्था मे पालकों एवं अभिभावकों के हॉस्टल में प्रवेश पर विशेष रूप से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कुछ पालक अत्यंत नशे की अवस्था में आकर छात्राओं को अपने साथ ले जाने की बात करते हैं। जिससे उनके मन में दुर्घटना इत्यादि के विचार बनते हैं तो ऐसा पालकों के द्वारा ना किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा निर्धारित किए गए मीनू के अनुसार सभी छात्राओं को समय पर भोजन स्वल्पाहार एवं विशेष भोज का आयोजन किया जाता है। जिससे सभी छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वच्छता के संबंध में बताया कि विद्यालय परिसर की स्वच्छता शौचालय एवं उनके बिस्तरों की समय-समय पर धुलाई निर्धारित समय में किया जाता है। अवकाश के पश्चात विद्यार्थियों को छोड़ने का काम 2 से 3 दिनों तक चलते रहता है। जिस पर उन्होंने आग्रह किया की अवकाश के तुरंत बाद उनको छोड़ना चाहिए एवं अवकाश के समय में गृह शिक्षा पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी पालकों से मदद की अपेक्षा है मदद की अपेक्षा है कि आप सब लोग घर में जाने के पश्चात सभी बालिकाओं को घर में अपने निर्धारित विषयों पर अधिक से अधिक समय निकालकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। घर में और जो इनके भाई-बहन नाते रिश्तेदार पढ़े लिखे हैं उनको भी उनके क्लासेस लेने के लिए कहें इस प्रकार का जोर उन्होंने दिया। इसके पश्चात बैठक को शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक द्विजराम ध्रुव ने संबोधित करते हुए सभी पालकों से इन बिंदुओं पर कड़ाई से पालन करने एवं बच्चों के हितों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पनेश कुमार सेन ने पढ़ाई पर विशेष जोर देते हुए सभी छात्रों को समय का महत्व समझाया एवं कैसे समय का सही उपयोग कर सही प्लानिंग और लगातार प्रतिबद्धता से जीवन को सफल बनाया जा सकता है सभी मध्यमवर्गीय परिवार के होने के कारण सबसे ज्यादा संघर्ष की आवश्यकता हमें इसी उम्र में ही होती है। इस बात को उन्होंने बड़े ही सरल भाव से पालकों एवं छात्रों को समझाया ।इस अवसर पर जयतु साहू, प्राचार्य सेजेस प्रेमसिंह दीवान,कमलेश कुमार,दिनेश कुमार,शिवनारायण,शेषनारायण, दामिनी सहित हॉस्टल के कर्मचारी गण नगर सैनिक फुलेश्वरी साहू, लीला सिन्हा उपस्थित रही।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




