यशवंत राव मेघावले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में प्रयोगशाला सुरक्षा पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड– यशवंत राव मेघावले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मधु रानी शुक्ला, प्राचार्य, कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नवापारा उपस्थित रहीं। अपने व्याख्यान में उन्होंने Laboratory Safety विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए रसायन प्रयोगशाला में प्रयुक्त उपकरणों, रसायनों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्नि-सुरक्षा तथा सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने फर्स्ट-एड, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया तथा प्रयोगशाला नियमों के पालन के महत्व को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनती है, बल्कि गंभीर शारीरिक क्षति भी पहुँचा सकती है।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में अनुशासन, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
यह कार्यक्रम डॉ. रमा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक (रसायन शास्त्र) एवं सुश्री निरूपा साहू सहायक प्राध्यापक (भौतिकी) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, श्री कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, श्रीमती दिव्या देवांगन, श्री दीपक कश्यप, श्री नीरज साहू, श्रीमती वर्षा यादव, श्रीमती अनिता साहू, श्री विनोद कुमार, श्रीमती सुशीला साहू, सुश्री सुषमा टंडन, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।