मोदी की गारंटी पूरी करे सरकार – डेवेश साहू
छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन के प्रथम दिवस 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में भरी हुंकार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में आज आंदोलन के प्रथम दिवस ”कलम बंद – काम बंद ” के तहत धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया गया। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई मगरलोड द्वारा रामलीला मैदान मगरलोड में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन, हल्ला बोल एवं आंदोलन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ब्लॉक के समस्त विभागों के कर्मचारी-अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किए। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार चुनाव से पहले घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी के तहत कई सारी घोषणाएं किए थे,उसको तत्काल पूरा करना चाहिए, तथा कर्मचारियों के हित में 11 बिंदुओं पर अतिशीघ्र फैसला लेते हुए उसका लाभ कर्मचारियों को देना चाहिए। चुनाव के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांगें जस की तस है, जिससे कर्मचारियों में घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। ”कलम बंद-काम बंद” आंदोलन के तृतीय चरण में 29 से 31 दिसंबर तक हल्ला बोला जाएगा, तथा मांगों को लेकर आंदोलन के अंतिम दिवस मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ के नाम से रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रमुख मांगों में प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जावे, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जावे, वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान 8 वर्ष 16 वर्ष 24 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने उपरांत लागू किया जावे, शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति,पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जाए ,सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समय मान वेतनमान स्वीकृत आदेश जारी किया जावे, प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जावे, प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति नि:शर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाए,वर्तमान में 10% सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जावे, मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण दिया जावे, प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जावे,*प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित,संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्ति किया जावे।
आंदोलन में प्रमुख रूप से ब्लॉक संयोजक दयाराम साहू,ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू,कोषाध्यक्ष सियाराम कुर्रे, सचिव मुकेश साहू, प्रचार मंत्री बेदराम साहू,सह प्रवक्ता खिलेश्वर सोनबेर,मीडिया प्रभारी प्रेमलाल साहू,चन्द्रशेखर साहू, कीर्तन सिंह नरेटी,होरीलाल साहू,सूरज देवांगन, वेदव्यास सूर्यवंशी,डागेश ध्रुव, दिलीप वर्मा, ओमप्रकाश साहू,भुवन लाल सिन्हा,रवि कुमार साहू, चम्पेश्वर यादव,जयंत साहू, दुष्यंत साहू,नितेश कुमार ध्रुव, हरीश सिंह ध्रुव,तपन कुमार विश्वास, संतोष नेताम, प्रमोद जोशी,चन्द्रहास साहू,श्याम लाल साहू, सूरज देवांगन, रोमेश सूर्यवंशी, व्यासनारायण चन्द्राकर,दीप कुमार साहू,वेद कुमार साहू, इंद्रजीत बागड़े,रोहित दीवान, स्वप्निल बंजारे,मुकुंद राव वाहने, आत्मा राम साहू, विकास कंवर,लक्ष्मीनारायण साहू,चुरामन पटेल, हरीश दुबे,प्रभुराम कंवर,डिगेश कुमार पाल,हरीराम साहू,खूबचंद पटेल,,कुलेश्वर सिन्हा,सन्तु साहू,सुनीता सोनी, महेश्वरी ध्रुव,संजू यादव,डामिन दीवान, गोमती साहू, तुलेश्वरी साहू, सत्यवती नेताम, प्रमिला साहू इत्यादि पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डेवेश कुमार साहू प्रवक्ता छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड द्वारा दी गई
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




