chhattisgarh samay news

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मनाया गया – सावित्री बाई फुले जयंती

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मनाया गया – सावित्री बाई फुले जयंती

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर के दिशानिर्देश एवं सुश्री निरूपा साहू के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सावित्री बाई फुले की जीवन गाथा, उनके संघर्ष और 19वीं शताब्दी में स्त्रियों की दशाओं को लेकर उनके उद्धार के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

सहायक प्राध्यापक डॉ यशोदा साहू ने वर्तमान भारत में स्त्रियों की शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को सावित्री बाई फुले का योगदान बताया एवं समाज में मौजूदा कुरीतियों जिसमे बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, मुंडन प्रथा, स्त्रियों की शिक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में किए गए प्रयासों से परिचित कराया।डॉ रमा चंद्राकर ने शिक्षा और वर्तमान भारत में स्त्रियों की दशाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम प्रभारी निरूपा साहू सहायक प्रध्यापक भौतिकी के नेतृत्व में जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता प्रमुख था। जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ घनश्याम देवांगन ,कौसलेश कुमार ध्रुव,डॉ रमा चंद्राकर, दिव्या देवांगन, दीपक कश्यप,डॉ सुशीला साहू,सुषमा, वर्षा यादव, नीरज कुमार, डॉ विनोद कुमार, दानेश्वर कुमार एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।मंच का संचालन अनिता साहू एवं आभार प्रदर्शन निरूपा साहू द्वारा किया गया।

 

 

 

 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज