chhattisgarh samay news

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड शिव महापुराण पंडाल में मतदाता जागरूकता अभियान

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड शिव महापुराण पंडाल में मतदाता जागरूकता अभियान

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ प्राचार्य डॉक्टर प्रभा वेरुलकर के निर्देशन में प्रोफेसर नोडल ऑफिसर स्वीप डॉ यशोदा साहू के द्वारा निर्वाचन साक्षरता क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू के द्वारा ग्राम बेलरदोना मगरलोड में आयोजित शिव महापुराण पंडाल में उपस्थित जनसमूह के बीच में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया प्रभारी डॉक्टर यशोदा साहू के द्वारा कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू और निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों ने शिव महापुराण पंडाल में उपस्थित लोगों को फॉर्म -सिक्स की जानकारी दी उपस्थित लोगों को बताया गया कि वह फॉर्म सिक्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भर सकते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने गांव के BLO से संपर्क कर सकते हैं और ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे सभी वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना फॉर्म सिक्स भर सकते हैं इस प्रकार से ग्राम बेलरदोना में उपस्थित जन समूह को फॉर्म सिक्स के विषय में जानकारी दी गई और उनसे अपील की गई कि वे सभी जो अभी तक फॉर्म फिक्स नहीं भरे हैं या जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वे सभी फॉर्म सिक्स भर सकते हैं और सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज