chhattisgarh samay news

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प की गूंज, मगरलोड महाविद्यालय में दिखा आत्मनिर्भर भारत का स्वर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प की गूंज, मगरलोड महाविद्यालय में दिखा आत्मनिर्भर भारत का स्वर

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस महान संत, विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को समर्पित रहा, जिनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के संरक्षण में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रमा चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में स्वदेशी अपनाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। स्वदेशी संकल्प दिवस के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से मगरलोड बस स्टैंड तक लगभग 1 किलोमीटर की दौड़ लगाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इसके पश्चात आयोजित स्वदेशी सभा में स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा युवा दिवस एवं विवेकानंद जी के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक कथाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों, त्याग एवं समर्पण से परिचित कराते हुए स्वदेशी को आत्मसात करने का संदेश दिया।

विशेष वक्ता डॉ. यशोदा साहू ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की आत्मा होते हैं, और जब युवा स्वदेशी संकल्प से जुड़ते हैं, तब राष्ट्र आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होता है।सुश्री निरूपा साहू ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

केदारनाथ सोनी ने स्वदेशी एवं स्वरोजगार को विकसित भारत की आधारशिला बताया, दीपक कश्यप ने युवाओं को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा स्वदेशी अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरक नारों का उद्घोष किया गया तथा अंत में सभी को स्वदेशी संकल्प प्रतिज्ञा दिलाई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार ध्रुव, दिव्या देवांगन, अनीता साहू, डॉ. विनोद कुमार, सुषमा, नीरज कुमार, वर्षा यादव, दानेश्वर कुमार, केदारनाथ सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रमा चंद्राकर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सुशीला साहू ने किया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज