chhattisgarh samay news

अर्जुनी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही  

अर्जुनी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही  

साहू पेट्रोल पंप के पास 30 पौवा देशी शराब सहित छोटा हाथी वाहन कुल कीमती 5,02,800 रूपये किया गया जप्त

थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति साहू पेट्रोल पंप की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम आमदी, साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

● गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है
● एकमचंद कुर्रे, पिता किसन कुर्रे, उम्र 19 वर्ष
● हुमन निर्मलकर, पिता अगेश्वर निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)
● आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब, अनुमानित कीमत 2,800 रूपये 01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-24-V-8599, अनुमानित कीमत 5,00,000 रूपये कुल जप्त मशरूका कीमत 5,02,800 रूपये जप्त किया गया।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने कल ही 12.5 किलोग्राम गांजा जप्त कर दो युवक एवं एक युवती को गिरफ्तार किया था, जिससे नशे के अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज