chhattisgarh samay news

शासकीय महाविद्यालय कुवाकोंडा में प्रख्यात अर्थशास्त्री Jean Drèze का व्याख्यान आयोजित

शासकीय महाविद्यालय कुवाकोंडा में प्रख्यात अर्थशास्त्री Jean Drèze का व्याख्यान आयोजित

दंतेवाड़ा – शहीद कवासी रोड्डा पेड्डा शासकीय महाविद्यालय, कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं सामाजिक चिंतक जीन द्रेज़ का एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास एवं समकालीन विषयों पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया।

व्याख्यान के पश्चात जीन द्रेज़ ने लगभग एक घंटे तक विद्यार्थियों से संवाद किया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर उन्होंने सहज एवं प्रभावशाली ढंग से दिए। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।

कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री प्रतीक करटे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  गजेंद्र सोनकुंवर, भीम पाल रंगारी, डॉ. तुषार कांत, खिलेश्वर कोसमा, गौतम भदौरिया, देवचरण निराला, जयेश लौरिया, सुश्री गीतांजलि साहू, सुश्री अंजलि भगत, सुश्री तपस्या कौल, सुश्री मनीषा रंगारी सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने जीन द्रेज़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज