chhattisgarh samay news

एसपी धमतरी के निर्देश पर एएसपी ने ली प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों की संयुक्त बैठक फिटनेस व निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य

एसपी धमतरी के निर्देश पर एएसपी ने ली प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों की संयुक्त बैठक फिटनेस व निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य

सड़क सुरक्षा व मरीजों की सुरक्षा को लेकर सख्ती – प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को नियमों का पालन करने की दी गई समझाइश

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल – मानक पूर्ण करने के बाद ही एंबुलेंस संचालन के निर्देश*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित प्राइवेट एंबुलेंस सेवाओं को नियमसम्मत, सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप संचालित करना था।
बैठक के दौरान एएसपी द्वारा सभी प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वाहन की फिटनेस, वैध दस्तावेज, बीमा, परमिट, चालक की योग्यता तथा एंबुलेंस के लिए निर्धारित आवश्यक उपकरण एवं आहर्ताओं को पूर्ण किए बिना किसी भी स्थिति में एंबुलेंस का संचालन न किया जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एंबुलेंस एक आपातकालीन सेवा है, जिसका सीधा संबंध मरीज के जीवन से होता है। ऐसे में लापरवाही, तकनीकी खामियां अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित एंबुलेंस संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में परिवहन विभाग द्वारा भी एंबुलेंस के पंजीयन, फिटनेस प्रमाण-पत्र, निर्धारित मानक उपकरण, आपातकालीन सायरन एवं अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी दी गई तथा समय-समय पर जांच कराने की समझाइश दी गई।

बैठक में सभी एंबुलेंस संचालकों को कठोर शब्दों में निर्देशित किया गया कि शराब सेवन की स्थिति में किसी भी एंबुलेंस चालक द्वारा एंबुलेंस का संचालन पूर्णतः वर्जित है। यदि कोई चालक नशे की अवस्था में एंबुलेंस चलाते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा संबंधित एंबुलेंस संचालक की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।
धमतरी पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यह संदेश दिया गया कि आम नागरिकों एवं मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एंबुलेंस सेवाओं का नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, आरटीओ निरीक्षक कुंजाम एवं टीम, यातायात प्रभारी सहित जिले के प्राइवेट एंबुलेंस संचालक एवं चालक उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज