chhattisgarh samay news

महाविद्यालय में महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण ,प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम पर परिचर्चा

महाविद्यालय में महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण ,प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम पर परिचर्चा

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी /मगरलोड – यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ प्राचार्य का प्रभा वेरुलकर के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. यशोदा साहू के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में SHe-Box पोर्टल एवं महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न( निवारण ,प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013 ) के संबंध में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया परिचर्चा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनामिका शर्मा महिला संरक्षण अधिकारी जिला धमतरी एवं श्रीमती प्रियंका गजीर जिला मिशन समन्वय जिला धमतरी थी प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने अपने आधार वक्तव्य में वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज महिलाओं से संबंधित अनेक कानून बन गए हैं जिनके विषय में अधिकांश महिलाओं को जानकारी नहीं होती है उन्होंने आगे बताया कि जब तक महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगी बनाए गए कानून के प्रति जागरूक नहीं होगी तब तक महिला सशक्त नहीं हो सकती है उन्होंने आगे बताया कि लैंगिक उत्पीड़न 2013 अधिनियम को लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी इसके संदर्भ में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई l जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण है मुख्य वक्ता अनामिका शर्मा ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं कार्यरत कर्मचारियों को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के विषय में जानकारी दी गई जिसमें लैंगिक उत्पीड़न की परिभाषा में किस प्रकार की कृत्यआते हैं तथा उससे बचने के क्या तरीके हैं एवं शासन द्वारा महिलाओं के संरक्षण के लिए लागू महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण ,प्रतिषेध, प्रतितोष अधिनियम 2013 ) के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें कार्यालय में गठित आंतरिक परिवाद समिति को गठन कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई ऐसी घटनाओं की ऑनलाइन शिकायत के लिए SHe-Box पोर्टल के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई श्रीमती प्रियंका गंजीर जिला मिशन समन्वय के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अंतर्गत आने वाली योजनाएं जैसे सखी वन स्टाफ सेंटर ,181 महिला हेल्पलाइन, सखी निवास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन, आंगनबाड़ी पालना केंद्र की जानकारी दी गई व बताया गया की सखी वन स्टाफ सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पांच प्रकार की सुविधा काउंसलिंग, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, विधिक सहायता एवं पांच दिवसीय पीड़ित महिला को सखी वन सेंटर में आश्रम सुविधा प्रदान की जाती है इसके विषय में जानकारी दी गई महाविद्यालय में गठित समिति महिला प्रकोष्ठ कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न एवं शिकायत निवारण समिति की अध्यक्ष डॉ यशोदा साहू ने अपने वक्तव्य के माध्यम से बताया कि महिलाओं के सशक्त होने में शिक्षा का विशेष योगदान है प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और इसके लिए संबंधित कानून के विषय में जानकारी होनी चाहिए महिला बाल विकास विभाग धमतरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013) के संबंध में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है उक्त कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम देवांगन, कौशलेश कुमार ध्रुव डॉक्टर यशोदा साहू, निरूपा साहू, डॉ. रमा चंद्राकर ,अनीता साहू डॉ. सुशीला साहू, दीपक कश्यप ,डॉ विनोद कुमार ,नीरज कुमार, सुषमा, वर्षा यादव, दानेश्वर प्रसाद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार डॉक्टर यशोदा साहू ने किया और कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता साहू के द्वारा किया गया महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के विषय में परिचर्चा का आयोजन एवं जागरूकता अभियान यशवंतराव मेघावाले कॉलेज द्वारा आयोजन किया गया

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज