chhattisgarh samay news

महाविद्यालय में इको क्लब द्वारा किया गया वृक्षारोपण

महाविद्यालय में इको क्लब द्वारा किया गया वृक्षारोपण

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण एवं वृक्ष संवर्धन ड्राइव चलाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के निर्देशन एवं कौसलेश कुमार ध्रुव सहायक प्राध्यापक भूगोल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में हरियाली के महत्व को जागृत करना एवं उन्हें प्रकृति से जोड़ना था। कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं मौजूदा वृक्षों को संवर्धित करने के उपाय किए गए जिससे आगामी आने वाली गर्मी में भी पौधे ना सूखे। विदित है कि महाविद्यालय प्रांगण को हरा भरा बनाना बनाने एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महाविद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण जिनमें डॉ.घनश्याम देवांगन डॉ. यशोदा साहू,निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, रमा चंद्राकर, दीपक कश्यप, डॉ.विनोद कुमार,सुषमा टंडन, डॉ. सुशीला साहू, नीरज कुमार,दानेश्वर प्रसाद,वर्षा यादव एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज