chhattisgarh samay news

कन्या माध्यमिक शाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम

कन्या माध्यमिक शाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – शासकीय कन्या माध्यमिक शाला मगरलोड में गणतंत्र दिवस का 77 वाँ पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में मां सरस्वती एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण शाला विकास समिति के अध्यक्ष योगेश्वर पटेल के द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। शाला के विद्यार्थियों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो में बैंड बाजों के साथ कदमताल करते हुए प्रभात फेरीकर निकालकर गगन भेदी नारो के साथ नगर में देशभक्ति का माहौल निर्मित किया एवं विभिन्न वार्डों में पुनः ध्वजारोहण वहां के गण मान्य नागरिकों के द्वारा किया गया उसमें उपस्थित हुए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।जिसमें विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा हमारे समाज में विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले प्रमुख संस्कृतियों पर आधारित बारहमासी पर्व ,पंथी नृत्य करमा, ददरिया,सुआ नित्य, राउत नाचा, बस्तरिया नाच, सरगुजिया नाच ,जसपुरिया नाच इत्यादि के साथ एकल गीत कविता भाषण की प्रस्तुति बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गण मान्य नागरिकों ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए आज के इस महान पर्व के संदर्भ में अपने-अपने विचार रखें ।उन सब ने सभी विद्यार्थियों को अपने हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को संजो करके रखने के लिए प्रेरित किया एवं सदैव सामाजिक एवं राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। देश हित में बनाए गए नियम एवं कानून का पालन करने का संकल्प दिलवाया एवं इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों के न्योछावर तक करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पोखनलाल साहू कमलेश कुमार साहू चंद्रकला साहू थानेश्वरी साहू, ओमकार सोनी, शकुंतला साहू बेणीराम साहू यशवंत साहू रितुसाहू मिलेश्वरी रत्नाकर के साथ विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज