कन्या छात्रावास मगरलोड में शान से फहराया गया तिरंगा झंडा
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मगरलोड में गणतंत्र दिवस के 77 वाआयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती,छत्तीसगढ़ महतारी,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ प्रारंभ हुआ क। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 14 स्वामी विवेकानंद वार्ड की पार्षद बिराजो बाई जयतु साहू ने ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रावास में रहने वाले छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्षद बिराजो बाई ने कांग्रेस द्वारा पारित लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज के संकल्प को पूर्ण करने के लिए वीर शहीदो द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया एवं देश के महापुरुषों द्वारा निर्मित देश के संविधान के संबंध में अपनी बात रखी और इसको अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु संकल्प लेने को कहा। हॉस्टल अधीक्षक झामेश्वरी देवांगन ने भी संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों से सदैव राष्ट्रहित में काम करने के लिए आवाहन किया। संविधान में निर्मित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रत्येक स्थान पर और प्रत्येक परिस्थिति में देश के नियमों एवं कानून का पालन करने की बात कही भीमराव अंबेडकर एवं अन्य महापुरुषों के द्वारा राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन का संस्मरण सदैव स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की भावनाओं के विकास के लिए प्रेरित किया एवं कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि जयतु साहू टुकेश्वरी साहू, शैल कुमारी, पूर्णिमा जगत तुलसी साहू वेदमती दीवान सावित्री राव नगर सैनिक फुलेश्वरी साहू, लीला सिन्हा अन्य गण मान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।