chhattisgarh samay news

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मगरलोड के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मगरलोड के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मगरलोड के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन एक कार्यक्रम के दौरान अरूण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी एवं वीरेन्द्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड,व्ही पी चन्द्रा प्राचार्य सेजेस सिंगपुर,अमित महोबे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ,डेवेश कुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के करकमलों से विमोचन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि एक शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माता के रूप में अग्रणी होता है एवं बच्चों के भविष्य को गढ़ने का काम भी मुख्य रूप से एक शिक्षक ही करता है। जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने कहा कि शिक्षक हमेशा से ही सम्मान का पद रहा है और शिक्षक ही हैं जो हमेशा नवाचार करते रहते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड बेदराम साहू, कोषाध्यक्ष झुमुकलाल साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलीप कोठारी, सहसचिव दुष्यंत साहू, संगठन मंत्री शेखन साहू, गजेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद हूमन चन्द्राकार, ब्लॉक अध्यक्ष नगरी पदुमलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी वरूण साहू,लुकेश्वर निषाद, महेश साहू,रीमन सिंग दीवान, दिनेश कुमार गायकवाड़,गैंदराम धीवर, जयंत साहू, आत्मा राम साहू,गुलाप साहू, राकेश साहू, अवध राम साहू, उदयभान पाल,विकास कंवर,भोजपाल साहू , रश्मि निर्वाण, धनेश्वरी साहू, भामा साहू, कामना केरकेट्टा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज