chhattisgarh samay news

देशसेवा के लिए मजबूत इरादे और बढ़ते कदम अर्धसैनिक बलों में चयनित 13 नवयुवकों में एसपी धमतरी ने भरा जोश 

देशसेवा के लिए मजबूत इरादे और बढ़ते कदम अर्धसैनिक बलों में चयनित 13 नवयुवकों में एसपी धमतरी ने भरा जोश

असम राइफल, BSF, CRPF, CISF व SSB में चयनित जवानों को एसपी सूरज सिंह परिहार ने दी बधाई, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

नशे से दूर रहकर कठोर प्रशिक्षण पूर्ण कर ईमानदारी से राष्ट्रसेवा करने हेतु युवाओं को किया प्रेरित

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला एवं आसपास क्षेत्र के 13 नवयुवकों का चयन वर्तमान समय में देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों – असम राइफल, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में होने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा चयनित युवाओं से आत्मीय मुलाकात की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित जवानों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित परिवारों बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गौरव का विषय है।

● मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक संदेश पुलिस अधीक्षक ने चयनित नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने प्रशिक्षण काल में पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं धैर्य बनाए रखें।नशे एवं किसी भी प्रकार की बुरी संगत से पूर्णतः दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ़ रखें।देश की सेवा करते समय संविधान, कानून एवं मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें।अपनी कार्यशैली से अपने माता-पिता, जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि अर्धसैनिक बलों में चयन होना कठोर परिश्रम, आत्मसंयम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है और आने वाले समय में यही युवा अन्य नवयुवकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

 

◆ देश सेवा के लिए इन नवयुवकों का हुआ चयन समीर गिरी असम राइफल, मुजगहन (धमतरी)निरंजन सिंह साहु  एसएसबी, बागतराई (बालोद) शेखर ध्रुव – बीएसएफ, मुजगहन (धमतरी) सोमप्रकाश ध्रुव- बीएसएफ,मुजगहन (धमतरी)हिमांचल माला – बीएसएफ, पुरुर (बालोद) त्रिलोकीनाथ तारम- सीआरपीएफ,भेजा मैदानी (बालोद) उत्तम यादव – सीआरपीएफ, शंकरदाह (धमतरी) डेकेश साहु – सीआरपीएफ, कलारतराई (धमतरी) टिकेश्वर साहु – सीआईएसएफ, कर्माचौक (धमतरी) पंकज बंजारे – सीआईएसएफ, हरफतरई (धमतरी) दीपेश साहु – सीआईएसएफ, शंकरदाह (धमतरी) राहुल साहु – सीआईएसएफ, मुजगहन (धमतरी) खिलेश कुर्रे – बीएसएफ, कोडेबोड़ (धमतरी)

अंत में धमतरी पुलिस द्वारा चयनित सभी जवानों को अनुशासित, निष्ठावान एवं साहसिक राष्ट्रसेवा के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज