संत रविदास जयंती मगरलोड में बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद ने बड़ी धूमधाम से मनाया
टोमन लाल सिन्हा
मगरलोड -विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल द्वारा 01 फरवरी 2026 को संत रविदास जयंती मनाया गया । जहां संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पीत कर भजन कीर्तन , आरती पूजन किया गया । इस बीच विश्व हिंदू परिषद के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख टामेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा संत रविदास के जीवन चरित्र और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया तथा सामाजिक समानता के संदेश पर प्रकाश डाला गया । जाती पाती और उंच नीच के भेदभाव को मिटाकर समस्त हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया गया । गुरु रविदास जी महाराज की मूल विचार – जाति-पाति पूछे नहीं कोई , हरि को भजे सो हरि का होई तथा मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे विचारों को याद किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बजरंग दल जिला संयोजक रवि कुमार , प्रखंड संयोजक छत्रपाल साहू , जिला सेवा प्रमुख मुरलीधर जगत , जिला बौद्धिक प्रमुख कामता प्रसाद , प्रखंड अध्यक्ष सनत कुमार , नगर अध्यक्ष अजय साहू , खम्महन प्रसाद दुबे, ज्ञानेश्वर साहू, राजेश यादव ,सचीन आदि उपस्थित रहे ।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




