विकसित भारत जी राम जी श्रमिक चौपाल ग्राम पंचायत मड़ेली में संपन्न
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकसित भारत जी राम जी श्रमिक कृषक जन चौपाल ग्राम पंचायत मडे़ली में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भवानी यादव ने विकसित भारत जी रामजी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि पहले का रोजगार गारंटी भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गए और पिछले सरकार द्वारा कई सौ करोड़ का घोटाला किया गया। जी राम जी श्रमिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के तहत हमे मजदूरी के साथ स्वयं को स्वावलंबी बनने के लिए रोजगार का अवसर प्राप्त होगा और महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाकर स्वयं रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे। पहले रोजगार गारंटी में 100 दिन का काम मिलता था और अब 125 दिन काम की गारंटी रहेगा साथ ही रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में बेरोज़गारी भत्ता का प्रावधान है और 15 दिन मे भुगतान नहीं होने पर मय ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद सदस्य हेमलता हेमु धुव्र, सरपंच मडे़ली सोनबती रतनु कमार, उपसरपंच गुलशन साहू,सचिव होरी लाल साहू, पंच सुशीला धुव्र, लक्ष्मी धुव्र,रतनू कमार,रोजगार सहायक डुमन ध्रुव, रमेश धुव्र, सियाराम ध्रुव, धनेश्वर सेन,थानुराम धुव्र, गोवर्धन धुव्र ,बिसरूराम,कलीराम, दिनेश्वरी,लीलेश्वरी,मेट उमेश कुमार,डोमन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।