chhattisgarh samay news

गांजा बेचने वाले पर कुरूद पुलिस की पैनी नजर दो अलग अलग जगह गांजा बिक्री एवं अवैध शराब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 

गांजा बेचने वाले पर कुरूद पुलिस की पैनी नजर दो अलग अलग जगह गांजा बिक्री एवं अवैध शराब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 

धमतरी पुलिस थाना कुरूद की लगातार कार्यवाही – दो अलग- अलग मामलों में गांजा बेचने वाले पर कसा शिकंजा

कुल 1045 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 30,440 रुपये का सामान किया गया जप्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।प्रथम मामला में भरदा चौक थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा चौक कुरूद यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक कर गवाहों के समक्ष घेराबंदी की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम  हीरा लाल मण्डावी, पिता तुलसी राम मण्डावी, उम्र 42 वर्ष, निवासी पचरी पारा वार्ड नं. 01, सूर्य नमस्कार चौक, कुरूद , बिरेन्द्र नेताम, पिता स्व. सुखचंद नेताम, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उमरदा, भारत माला सड़क ओवर ब्रिज के नीचे चौक, कुरूद बताया गया।तलाशी के दौरान हीरालाल मण्डावी के कब्जे से 30 छोटे पैकेट में कुल 110 ग्राम गांजा व 3290 रुपये नगदी,बिरेन्द्र नेताम के कब्जे से 550 ग्राम गांजा 02 नग मोबाइल कीमती 10,000 रुपये खाली पॉलीथीन कुल 660 ग्राम गांजा कीमत 5,880 रुपये  सहित जुमला 19,190 रुपये का सामान जप्त कर विधिवत सीलबंद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 20(ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।🔹द्वितीय मामला  कन्हारपुरी रोड पुलिया, कुरूद पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में अपन नाम आरोपी का नाम खेमराज उर्फ नानू नगारची, पिता नंद कुमार नगारची, उम्र 35 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद बताया गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 385 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7,500 रुपये 05 छोटे पैकेट गांजा बिक्री रकम 1,750 रुपये 15 नग खाली पॉलीथीन 01 नग ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल कीमती लगभग 2,000 रुपये कुल 11,250 रुपये का सामान जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज