शासकीय कर्मचारियों को कैशलेश इलाज की सुविधा डेवेश साहू ने जताया आभार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए आज का बजट बहुत ही महत्वपूर्ण रहा जो कि कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग जिसके लिए शासकीय कर्मचारी सालों से इंतजार कर रहे थे आज उसकी घोषणा राज्य के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बजट में कर दिया। छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को अब कैशलेश इलाज की सुविधा मिलेगी जिससे कि राज्य के 4 लाख से भी अधिक शासकीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। संघ बहुत पहले से ही बीच-बीच में शासन के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के लिए कैशलेश इलाज की मांग करते आ रहे थे,जो कि आज बजट के माध्यम से पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। अब बिल पास कराने एवं रिंबर्समेंट भुगतान के लिए किसी भी कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड और कार्यालयों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई मगरलोड डेवेश साहू ने कैशलेश इलाज की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है,और साथ ही शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन एवं क्रमोन्नत वेतनमान देने तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बाकी मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग किया है। संगठन की ओर से बेदराम साहू, झुमुकलाल साहू, दयाराम साहू, सियाराम कुर्रे,उदयभान पाल, लुकेश्वर निषाद,दिलीप कोठारी,प्रवीण साहू,महेश साहू, खिलेश्वर सोनबेर, रोहित दीवान, हरीश ध्रुव,मुकुन्दराव वाहने,नन्दा सिंह, चन्द्रशेखर साहू, प्रेमलाल साहू, चन्द्रहास साहू, कीर्तन सिंह नरेटी,तामेश्वर ठाकुर,दुष्यंत साहू, शेखन साहू, गजेन्द्र साहू,रीमन सिंग दीवान, दिनेश कुमार गायकवाड़,गैंदराम धीवर, जयंत साहू, आत्मा राम साहू,गुलाप साहू, राकेश साहू, अवध राम साहू ,विकास कंवर,भोजपाल साहू , रश्मि निर्वाण, धनेश्वरी साहू, भामा साहू, कामना केरकेट्टा इत्यादि पदाधिकारियों ने आभार जताया
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




