chhattisgarh samay news

डीएसपी से यूपीएससी में चयन होने पर डायमंड सिंह ध्रुव का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया सम्मान

डीएसपी से यूपीएससी में चयन होने पर डायमंड सिंह ध्रुव का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया सम्मान 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने धमतरी जिला के विकासखण्ड मुख्यालय मगरलोड से 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परसवानी के युवा डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव द्वारा यूपीएससी की परीक्षा में 623 रैंक हासिल करने पर संघ द्वारा मुलाकात कर मुंह मीठा कराकर एवं गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं स्वागत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू ने बताया कि डायमंड सिंह ध्रुव जो कि स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड एवं श्रीमती अंबिका सूर्यवंशी शिक्षिका के बेटे हैं,ने अपने मेहनत एवं लगन से जो मुकाम हासिल किया है वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पिताजी के देहावसान के बाद भी डायमंड सिंह ध्रुव अपने लक्ष्य से भटके नहीं बल्कि उन्होंने अपने पिताजी के देश सेवा के सपने को साकार किया। आज बच्चों एवं युवाओं के बीच में अपने आप को प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित किया।जो बच्चे अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि में व्यतीत करते हैं उनको डायमंड सिंह ध्रुव से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया से अपनी दूरी बनाकर रखी और सात से आठ घंटे प्रतिदिन सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। जिसका परिणाम रहा कि डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी की कठिन परीक्षा में 623 वां रैंक प्राप्त किया।होनहार युवा ने चर्चा में बताया कि उनकी तैयारी शुरू से यूपीएससी के लिए ही चल रही थी, डीएसपी पद पर चयन होने के बाद भी उन्होंने अपना लक्ष्य बनाये रखा।इस प्रकार डायमंड सिंह ध्रुव ने अपने माता-पिता,परिवार तथा ग्राम परसवानी के साथ – साथ ब्लॉक मगरलोड एवं जिला धमतरी का भी नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारी बधाई दिये। बधाई देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बेदराम साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष झुमुकलाल साहू, ब्लॉक सचिव उदयभान पाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष लुकेश्वर निषाद, दिलीप कोठारी,ब्लॉक प्रवक्ता महेश साहू,ब्लॉक महामंत्री दिनेश कुमार गायकवाड़, सहसचिव शेखन साहू, तामेश्वर ठाकुर,दिनेश कुमार साहू, विकास कंवर, गुलाप साहू,रीमन सिंग दीवान,रोहित साहू, दुष्यंत माणिक,सुरेश साहू इत्यादि ने बधाई दिए।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज