chhattisgarh samay news

सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में थाना अर्जुनी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, कार सहित शराब जप्त

 सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में थाना अर्जुनी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, कार सहित शराब जप्त

दो पेटी देशी प्लेन शराब (96 पौवा) व जायलो कार कुल कीमती 227680 रूपये जप्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शराब पिलाने वाले एवं शराब पीने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए सख्ती से नियंत्रण किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा मोड़ एनएच-30 ओवरब्रिज के नीचे एक जायलो कार में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना पर तत्काल सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। 

मौके पर एक व्यक्ति महेन्द्रा कंपनी की जायलो कार क्रमांक CG-06-L-0282 के पास मिला। 

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खिलानंद उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी धौराभांठा थाना अर्जुनी जिला धमतरी बताया।

कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर खाकी रंग के 02 कार्टून मिले।

 जांच करने पर दोनों कार्टून में 180-180 एमएल की शीशी में भरी हुई देशी प्लेन शराब के कुल 96 पौवा पाए गए, जिसकी कुल मात्रा 17.280 लीटर एवं कीमत 7,680 रुपये आंकी गई।

आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अर्जुनी पुलिस द्वारा 96 पौवा देशी प्लेन शराब तथा एक पुरानी जायलो कार (कीमत लगभग 2,20,000 रुपये कुल 2,27,680 रुपये को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 37/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम खिलानंद उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 33 वर्ष निवासी – धौराभांठा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज